ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठघर-घर हुआ मां चंद्रघंटा का पूजन, गूंजे भजन

घर-घर हुआ मां चंद्रघंटा का पूजन, गूंजे भजन

नवरात्र में तीसरे दिन मां जगदम्बा के दिव्य स्वरूप मां चन्द्रघंटा की भक्तिभाव से आराधना की गई। लॉक डाउन के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहे। सुबह पुजारियों ने मां का भव्य शृंगार व आरती कर भोग लगाया।...

घर-घर हुआ मां चंद्रघंटा का पूजन, गूंजे भजन
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 28 Mar 2020 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र में तीसरे दिन मां जगदम्बा के दिव्य स्वरूप मां चन्द्रघंटा की भक्तिभाव से आराधना की गई। लॉक डाउन के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहे। सुबह पुजारियों ने मां का भव्य शृंगार व आरती कर भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां की आराधना की।

नवरात्र पर मंदिर बंद हैं। मंदिरों के बाहर से ही श्रद्धालु माता को नमन कर रहे हैं। मंदिरों में पुजारी और मंदिर समिति के लोग पूजा, अर्चना कर रहे हैं। शुक्रवार को प्राचीन बाबा मनोहर नाथ मंदिर में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद महाराज व पुजारी अमित शांडिल्य ने पूजन किया। मनसा देवी मंदिर जागृति विहार में पुजारी भगवत गिरी, झारखंडी महादेव मंदिर में आचार्य गोपाल शास्त्री, दयालेश्वर महादेव मंदिर में पंडित श्रवण झा, राज राजेश्वरी मंदिर में त्रिपुरा माता की आराधना ब्रह्मचारी, सदर काली माई मंदिर में पुजारी जेसु बनर्जी व गोल्डी मल्होत्रा ने पूजन किया।

शहर के विभिन्न मंदिरों में कपाट बंद रहे और पुजारियों व मंदिर समितियों के लोगों ने पूजा कराई। वहीं लॉक डाउन के चलते पूरा परिवार घर में साथ है। ऐसे में लोग दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस व श्रीमद्भागवत कथा का घर पर ही पाठ कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें