ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठहवन-पूजन के बीच मोहित बेनीवाल बने भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष

हवन-पूजन के बीच मोहित बेनीवाल बने भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष

भाजपा नेता मोहित बेनीवाल ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व भाजपा कार्यालय में हवन-पूजन कराया गया। उसके बाद निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष और...

हवन-पूजन के बीच मोहित बेनीवाल बने भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 01 Sep 2020 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता मोहित बेनीवाल ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व भाजपा कार्यालय में हवन-पूजन कराया गया। उसके बाद निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने मोहित बेनीवाल को कार्यभार सौंपा। साथ ही उन्हें बुके देकर स्वागत किया गया। उम्मीद जताई कि पश्चिम क्षेत्र में युवा नेतृत्व से भाजपा और आगे बढ़ेगी। इस अवसर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे मिशन-2022 को चुनौती के तौर पर लेते हैं। राष्ट्रवाद की भावना से भाजपा को विजयी बनाने का काम करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गत 28 अगस्त को मोहित बेनीवाल को भाजपा पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया था। सोमवार को वे बागपत रोड स्थित हरमन सिटी के भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहले हवन पूजन में शामिल हुए। उसके बाद पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की ओर से मोहित बेनीवाल का स्वागत किया गया। निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा उनकी मां है। उन्होंने कहा कि जैसे मां सबका ख्याल रखती है तो उसी प्रकार पार्टी भी सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि सर्वप्रथम अश्विनी त्यागी को सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने के लिए बधाई। अंत में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद। नेतृत्व ने जो विश्वास किया है तो उनके विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता हैं, जिन्हें सपा शासन में जेल में डाल दिया गया था। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करता है। 2022 को वे चुनौती के रूप में लेते हैं और विजयी होंगे।

बड़ी संख्या में भाजपा नेता रहे मौजूद

स्वागत सभा का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने किया। स्वागत सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सतपाल सैनी, उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, क्षेत्रीय महामंत्री मुंशीलाल गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, पवन गोयल, अमित वाल्मीकि, प्रमोद अट्टा , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, हरीश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष अनुज राठी, आईटी संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू कालरा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें