Meerut News: चौधरी चरण सिंह के सपने को साकार कर रही है मोदी सरकार : भूपेंद्र चौधरी
Meerut News: भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरणसिंह की नीतियों से प्रेरणा लेकर काम कर रही है। किसानों का सम्मान व एक मंच पर लाने के लिए भी सरकार लगातार क
Meerut News: भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरणसिंह की नीतियों से प्रेरणा लेकर काम कर रही है। किसानों का सम्मान व एक मंच पर लाने के लिए भी सरकार लगातार कार्यशील है। मंगलवार को यह बात प्रदेश के केबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने खानपुर गांव स्थित जानी ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी के आम्रवन रिसॉर्ट में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के कहा कि आजादी के बाद सरकारें आई और गई, लेकिन देश के अन्नदाताओं की हमेशा उपेक्षा होती रही। भाजपा की सरकार में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। खानपुर में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा मोदी सरकार में किसानों को मिल रहे लाभ से विपक्षी पार्टियां बौखलाई पड़ी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि सरकार ने किसानों के हित के लिए पट्रोल में इथेनॉल इस्तेमाल कर किसानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। इथेनॉल पेट्रोल में 2004 से मिल रहा है। इथेनॉल से ही गन्ना किसानों को फायदा हो रहा है। विपक्ष इसको मुद्दा बनाकर उछाल रहा है, लेकिन देश का जागरूक किसान अब विपक्ष के किसी बहकावे में आने वाला नहीं है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ लघु उद्योगों की तरफ ध्यान देकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर सुदृढ़ बनें।पूर्व विधायक प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के कच्चे माल को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सिवालखास विधानसभा के लोगों ने उन्हें जो प्यार व सम्मान दिया है, उसका ताउम्र ऋणी रहूंगा। किसान चौपाल में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, विमल शर्मा, गौरव प्रमुख, पूर्व प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, भोपाल सिंह गुर्जर, अनिल प्रमुख, योगेंद्र कुसेड़ी, आदित्य जानी, अनवार कुरैशी, विनोद जिंदल, ब्रजवीर सैनी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


