​नमो भारत स्टेशन पर हो बेहतर जनसुविधाएं: वाजपेयी

Mar 12, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - -सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राज्यसभा में जताया पीएम मोदी का आभार -खाली पड़ी जमीन

​नमो भारत स्टेशन पर हो बेहतर जनसुविधाएं: वाजपेयी

मेरठ, मुख्य संवाददाताक्रांतिधरा मेरठ को 'नमो भारत' (आरआरटीएस) जैसी आधुनिक परिवहन सेवा की सौगात मिलने पर राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस परियोजना को मेरठ के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए स्टेशनों के बेहतर उपयोग और शहर के सर्राफा व्यापार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं।डा.वाजपेयी ने राज्यसभा में कहा कि लगभग 32 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस देश की पहली 'नमो भारत' ट्रेन ने मेरठ की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने सुझाव दिया कि ​नमो भारत के स्टेशनों पर जो खाली जगह पड़ी है, वहां रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प केंद्र और जनसुविधा केंद्र विकसित किए जाएं।

​इससे न केवल सरकार को अतिरिक्त राजस्व (धनराशि) प्राप्त होगी, बल्कि स्टेशनों के आसपास प्रभावी लोगों द्वारा किए जाने वाले अवैध कब्जों पर भी रोक लगेगी।-----------​मेरठ के सर्राफा बाजार को लगेंगे 'पंख'​सांसद ने मेरठ के हस्तशिल्प और विशेषकर आभूषण उद्योग की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मेरठ हाथ से ज्वैलरी बनाने में एशिया में नंबर वन है। उनके कहा कि वर्तमान में मेरठ का सर्राफा बाजार 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करता है और 448 करोड़ रुपये का जीएसटी देता है। 'नमो भारत' के आने से अगले कुछ वर्षों में यह कारोबार 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इस क्षेत्र से लगभग 20 हजार कारीगर जुड़े हुए हैं। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के संचालन से वेदव्यासपुरी में 36 हजार वर्ग मीटर में प्रस्तावित 'स्वर्ण नगरी' बसाने की योजना को भी नई गति मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।