डाक्टर्स क्लब ने शाही रॉयल क्लब को 39 रन से दी मात
नगर पंचायत लावड़ के चिंदौड़ी मार्ग पर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर एमएम क्रिकेट टी 20 लीग का उद्घाटन रालोद पदाधिकारियों द्वारा किया गया। डॉक्टर्स क्लब ने 202 रन का लक्ष्य रखा, जबकि शाही रॉयल क्लब 163 रन पर सिमट गया। गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

नगर पंचायत लावड़ के चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही एमएम क्रिकेट टी 20 लीग के मुकाबले का मुख्य अतिथि रालोद पदाधिकारियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। लीग आयोजक रालोद सामाजिक न्याय मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, संजय पनवाड़ी, संजय बाफर, आतिर रिजवी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। टॉस मुकाबले में टॉस हारकर डॉक्टर्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 202 रन अबरार 33, गौरव 30,सचिन 28 और केशव ने 28 रनों के की मदद से निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 202 रन का लक्ष्य रखा।
शाही रॉयल क्लब के गेंदबाजों समीर रिजवी चार ओवर में 32 रन देकर 5, शिहाब 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाही रॉयल क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन ही शिहाब 45 और समीर रिज़वी 40 रन की मदल से 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन पर सिमट गई। डॉक्टर्स क्लब की तरफ से अमीन, जुनैद और मोबीन ने 2-2 विकेट लिए। डॉक्टर्स क्लब गौरव कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। रिहान हुसैन, साईम रिजवी, शाही अब्बास, डॉ. वाजिद, कैफ, आसिफ आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


