ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमिशन शक्ति: मेरठ की ययाति गांव की महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

मिशन शक्ति: मेरठ की ययाति गांव की महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

गांव सलारपुर की रहने वाली ययाति ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य तेजी से कर रही हैं। वह फैशन डिजाइनिंग और ग्राफिक्स डिजाइनर...

मिशन शक्ति: मेरठ की ययाति गांव की महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 14 Jan 2021 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता

गांव सलारपुर की रहने वाली ययाति ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य तेजी से कर रही हैं। वह फैशन डिजाइनिंग और ग्राफिक्स डिजाइनर की एक्सपर्ट हैं और गांव में रहते हुए वहां की महिलाओं को दोनों गुर सिखा रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक बुटीक भी खोला हुआ है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सिलाई, कढ़ाई का कार्य सीखकर काम कर रही हैं। 30 से 35 महिलाओं को अलग-अलग तरह का काम मिला हुआ है। इन महिलाओं के माध्यम से तैयार माल कई जगहों पर बिक्री की जाती है। ये महिलाएं डिमांड के अनुसार कपड़े तैयार करती हैं, जिससे इन्हें आर्थिक मदद भी मिलती हैं। ययाति के अनुसार लड़कियां डिमांड के अनुसार अब पोस्टर वर्क भी तैयार करने लगी हैं। ययाति बताती हैं कि गांव में रहते हुए काफी समस्याएं आई थी। इस तरह का काम शुरु करने में महिलाओं व परिवारों को समझाना भी मुश्किल था, लेकिन आर्थिक मदद की जब बात हुई और अपने ही घर व गांव में रहते हुए काम करने की बात आई, तो महिलाएं सामने आई है। धीरे धीरे कुछ कम महिलाएं निकली और अब काफी महिलाएं एक दूसरे देखकर काम करने के लिए आगे आ रही हैं। साथ ही खुद को आत्मनिर्भर बनता हुआ देखकर महिलाएं अच्छा अनुभव भी कर रही हैं।

नाम : ययाति

निवासी: सलारपुर

पेशा : फैशन डिजाइनर, बुटीक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें