Meerut News: सोती नदी किनारे लावारिस मिली लापता युवक की बाइक

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: गांव झड़का के युवक जेविंद्र चौहान (30 वर्ष) शनिवार शाम को लापता हो गए। रविवार को उनकी मोटरसाइकिल सोती नदी के किनारे मिली। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी के अनुसार खोजी टीमें विभिन्न स्थानों पर युवती की तलाश कर रही हैं।

Meerut News: सोती नदी किनारे लावारिस मिली लापता युवक की बाइक

Meerut News: गांव झड़का से शनिवार शाम लापता हुए युवक की मोटरसाइकिल सोती नदी के किनारे मिली। जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि जेविंद्र चौहान (उम्र 30 वर्ष) निवासी गांव झड़का शनिवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रविवार को भी परिजन और ग्रामीण जेविंद्र की तलाश में जुटे थे।

इसी दौरान बामरोली गांव के पास सोती नदी के किनारे उसकी मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। नदी किनारे बाइक देखते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बाइक नदी किनारे खड़ी है‚ इसलिए कोई हादसा भी हो सकता है। युवक का सुराग न लगने पर उसके भाई अरविंद कुमार ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर युवक की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: सोती नदी किनारे लावारिस मिली लापता युवक की बाइक