लापता किशोरी बहसूमा में सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

हरियाणा के झज्जर में दो दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को बहसूमा पुलिस ने सकुशल बरामद किया। किशोरी अपने पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को संदिग्ध अवस्था में पाया और पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना देकर उन्हें बुलाया। परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

लापता किशोरी बहसूमा में सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

हरियाणा के झज्जर जनपद से दो दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को बहसूमा पुलिस ने शुक्रवार को सकुशल बरामद करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के मिलने से परिवार में राहत की सांस ली। विकास नगर सेक्टर-3 झज्जर हरियाणा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री दो अप्रैल को अपने पिता से किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार दोपहर बहसूमा पुलिस को किशोरी संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए किशोरी को रोककर पूछताछ की और उसे थाने ले आई।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने अपने परिजनों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए सकुशल बरामदगी पर संतोष जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut Newsलापता किशोरी बहसूमा में सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा