परीक्षा देने निकली छात्रा 12 दिन बाद प्रेमी संग एसएसपी ऑफिस पहुंची

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

एक छात्रा परीक्षा देने निकली और 12 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया था। छात्रा ने शादी करने की इच्छा जताई, जिससे सब चौंक गए। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया और छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा देने निकली छात्रा 12 दिन बाद प्रेमी संग एसएसपी ऑफिस पहुंची

परीक्षा देने के लिए घर से निकली छात्रा के लापता होने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया, जब 12 दिन बाद छात्रा अपने प्रेमी के साथ सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। एक तरफ परिवार छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचा था, वहीं दूसरी ओर छात्रा ने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कहकर सबको चौंका दिया। मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। जानी थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के ताऊ के अनुसार, तीन मई को वह अपनी भतीजी को कैंट क्षेत्र स्थित एक स्कूल में नीट परीक्षा दिलाने के लिए गांव कुराली अड्डे से बस में बैठाकर आए थे।

शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिवार में हड़कंप मच गया।काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गांव सतवाई निवासी तीन युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार को छात्रा की मां और ताऊ इसी मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान छात्रा अपने प्रेमी के साथ वहां पहुंच गई। बेटी को अचानक सामने देखकर मां भावुक हो गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने छात्रा के प्रेमी को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया। वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान और उम्र संबंधी दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।