मंत्री ने किए बाबा औघड़दानी के दर्शन
मेरठ। पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को बाबा औघड़दानी के दरबार में हाजिरी लगाई। भाजपा पदाधिकारियों संग वह सुबह मंदिर पहुंचे। यहां महादेव...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 12 Jul 2022 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें
मेरठ। पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को बाबा औघड़दानी के दरबार में हाजिरी लगाई। भाजपा पदाधिकारियों संग वह सुबह मंदिर पहुंचे। यहां महादेव का अभिषेक कर मंगलकामना की। मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर का नाम पर्यटल स्थल में तो है, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। छावनी क्षेत्र में आने वाले मंदिर के बाहर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। वहीं पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। मंदिर समिति अध्यक्ष डा. महेश बंसल, सतीश सिंघल, अतुल अग्रवाल, सुधीर गोयल, सुधीर गुप्ता मौजूद रहे। वहीं मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
