परीक्षितगढ़ महोत्सव में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल
नगर में चल रहे परीक्षितगढ़ महोत्सव में शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने परीक्षितगढ़ के विकास का भरोसा दिलाया, वहीं नगर की जनता का...

नगर में चल रहे परीक्षितगढ़ महोत्सव में शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने परीक्षितगढ़ के विकास का भरोसा दिलाया, वहीं नगर की जनता का भी आभार व्यक्त किया।
कहा कि परीक्षितगढ़ के सभी सम्मानित बुजुर्ग उनके पूजनीय हैं। वह मुजफ्फरनगर की तरह ही परीक्षितगढ़ को आज भी अपना घर मानते हैं। वे क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ मिलकर नगर पर्यटक स्थल बनवाने का प्रयास करेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य पदम सैन मित्तल ने कहा कि परीक्षितढ़ के मूल निवासी कपिल देव अग्रवाल आज भी नगर के हर व्यक्ति को अपना भाई-भतीजा मानकर उनका कार्य करते हैं। अध्यक्षता वयोवृद्ध पूर्व शिक्षक रामेश्वर प्रसाद व संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया। संजीव बसंल, गोविंद अग्रवाल, सोनू त्यागी, मूलचंद बसंल, महावीर गुप्ता, राजेन्द्र अगवाल, गोरव गर्ग पोपट, मोहित बसंल, आशुतोष बंसल, गुल्लू प्रधान रहे। वहीं कार्यक्रम वृद्ध महेश गुप्ता, बांकेलाल मित्तल आदि लोगो को मंत्री ने सम्मानित किया।
