Meerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को हराकर मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: एएस इंटर कॉलेज के मैदान पर दो दिवसीय मंडलीय बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को 18 रन से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में छह जनपदों की टीमों ने भाग लिया। मेरठ की अमिशी त्यागी को 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' और गाजियाबाद की काकुल को 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' का पुरस्कार मिला।

Meerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को हराकर मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता

Meerut News: एएस इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय मंडलीय बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को 18 रन से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के छह जनपदों मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बागपत की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका व विद्यालय समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक बताया।

समीफनाल

पहला सेमीफाइनल में गाजियाबाद ने बुलंदशहर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में मेरठ की टीम ने गौतमबुद्धनगर को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबला 10-10 ओवरों के इस मुकाबले में मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 84 रन बनाए। मेरठ की ओर से किंजल ने शानदार 38 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम 66 रनों पर ही सिमट गई और मेरठ ने 18 रन से मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विजय सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, कुसुम लता सहित विद्यालय के शिक्षकों व सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

अमिशी त्यागी चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मेरठ की अमिशी त्यागी को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) चुना गया, जिन्होंने सेमीफाइनल में 28 रनों का अहम योगदान दिया था। वहीं, गाजियाबाद की काकुल को 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' का पुरस्कार मिला।

राज्य स्तरीय चयन

प्रदेश स्तर के लिए इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 वर्ग से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें मेरठ की अमिशी त्यागी, किंजल चौधरी, डोली, गाजियाबाद से काकुल, सपना, खुशी, हापुड़ से उन्नति सैनी, बुलंदशहर से दीपांशी भाटी, गौतमबुद्धनगर से चंदा चयनित हुई।

सामान्य प्रश्न

✦मेरठ ने गाजियाबाद को कितने रन से हराया?−
मेरठ ने गाजियाबाद को 18 रन से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को हराकर मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता