Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMerut Sanitation Workers Protest After Dispute with Trader Over Cleaning Issues
सदर में दुर्व्यवहार के आरोप में सफाईकर्मियों का हंगामा

सदर में दुर्व्यवहार के आरोप में सफाईकर्मियों का हंगामा

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ में रविवार को सदर क्षेत्र में डोर-टू-डोर सफाई के दौरान एक व्यापारी के साथ विवाद के बाद सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। आरोप है कि व्यापारी ने दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक शब्द कहे। बाद में...

Aug 18, 2025 05:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ रविवार को सदर में डोर-टू-डोर सफाई के दौरान एक व्यापारी के साथ विवाद के बाद सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सदर के व्यापारी महेन्द्र गुड़ वाले ने सफाई को लेकर दुर्व्यवहार कर दिया। इस पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित हो गए। दुकान के बाहर ही कूड़ा डाल दिया। इसके बाद संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारी नेताओं की वार्ता के बाद मामला सुलझा। कर्मचारी नेता भारत सिंह आजाद ने बताया शनिवार को सफाई को लेकर सदर में महेन्द्र गुड़ वाले के साथ कर्मचारियों का विवाद हो गया था। आरोप है जातिसूचक शब्द कहे गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही दुर्व्यवहार किया। व्यापारी और सफाई कर्मचारियों ने सदर थाने में शिकायत की थी। रविवार को सदर में कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया था। सफाई कर्मचारी सदर में व्यापारी के प्रतिष्ठान के आगे धरना-प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी व्यापारी नेता अंकित सिंघल, अंकित गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह आदि को हुई। उधर, कर्मचारियों की ओर से भारत सिंह आजाद, राजू पेंटर, विरेन्द्र लोहरे, विनोद बेचैन आदि पहुंच गए। काफी तनातनी की स्थिति हो गई। व्यापारी नेताओं ने मध्यस्थता कर कहा कि व्यापारी और सफाई कर्मचारी भाई-भाई हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भले ही ये सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन किसी को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। मान-सम्मान सभी का है। इसके बाद व्यापारी ने माफी मांग ली। सभी ने खेद जताया। तब जाकर मामला शांत हुआ। यह भी तय हुआ कि दोनों तहरीर वापस ली जाएगी। इस कारण सदर में दोपहर तक सफाई नहीं हुई।