नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया, डीएम ने कार्यों को सराहा
Meerut News - मेरठ में नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. वीके सिंह ने झण्डा फहराया और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया और नागरिक सुरक्षा के कार्यों की जानकारी दी गई।
मेरठ। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय टाउनहाल घण्टाघर मेरठ पर विभागीय झण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. वीके सिंह ने झण्डारोहण किया। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने अपने संबोधन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की निष्काम सेवा भावना से की जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की। कहा कि नागरिक सुरक्षा की टीम प्रत्येक मौके पर जिला प्रशासन को सहयोग करती रही है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी नगर, मृदुला दूबे एसडीएम (जे.) रहे। नागरिक सुरक्षा के छह प्रभागों के वार्डन पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम अतिथियों का स्वागत संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (ब.वे.) द्वारा गृहमंत्री भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उ.प्र. एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्राप्त संदेशों का वाचन किया एवं नागरिक सुरक्षा के कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया तथा समस्त अधिकारियों नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन एवं नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व.वे.) द्वारा किया। कार्यक्रम में स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन बृजेश सैनी, प्रभागीय वार्डन मुकेश रस्तोगी, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, फारूक चौधरी, राज कुमार खत्री, रमेश चन्द शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, उप प्रभागीय वार्डन मनोज जौहरी, राजाराम गिरी, स्टाफ आफिसर सिराजुद्दीन, जसवंत सिंह, आदीप कुमार, एवं समस्त घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, सैक्टर वार्डन आदि का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




