रोटरी क्लब मेरठ महान ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Meerut News - मेरठ के कॉनवे होटल में रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा क्षेत्र के सितारों का सम्मान किया गया। एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में 'नेशन बिल्डर अवार्ड 2025' प्रदान किया गया। इस...

बिजली बंबा बाईपास स्थित कॉनवे होटल रोटरी क्लब मेरठ महान द्वारा मेरठ शहर के शिक्षा जगत के सितारों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार व रवि तिवारी, जीएस धामा, संगीता कुमार, तेजेंद्र खुराना डॉ. केपी सैनी, पुनीत कथूरिया रहे। वेदिका सैनी ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। शिक्षक सम्मान के अवसर पर मेरठ शहर के सभी प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों से चुनकर प्रबुद्ध शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। सुधांशु शेखर, सुनील कुमार वर्मा, ज्योति वैद्य, मिस रचना शर्मा, अलका श्रीवास्तव, सपना आहूजा, डॉ. अश्विनी शर्मा, अर्चना गोयल, मिस मीनाक्षी सैनी, मनीषा अरोरा, विधि राघव, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. वैभव मिश्रा, डॉ. शोभित रईजादा, पूजा गोयल, रश्मि वर्मा,मीनू चोपड़ा, सुरभि मित्तल, विनीता आहूजा को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा डॉ. मयंक अग्रवाल आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, टीएस खुराना के एल इंटरनेशनल स्कूल , विक्रमजीत शास्त्री एमपीएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल, आदेश जैन एमआईटी, अनुराग अग्रवाल जेपी एकेडमी व वेद पाल ऑक्सफोर्ड स्कूल को भी नेशन बिल्डर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। रोटरी क्लब से जीएस धामा, डॉ. केपी सैनी, पुनीत कथूरिया, विकास जैन, संगीता कुमार, मुकेश मित्तल, राहुल मित्तल, संजय रस्तोगी, तरुण चोपड़ा, अतुल वैश्य, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




