मेरठ: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारी पहुंचे जीएसटी दफ्तर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल राज्यकर विभाग पहुंचा। व्यापारियों ने जीएसटी नंबर में स्थान परिवर्तन की सूचना को लेकर आक्रोश जताया और कहा कि अभी लड़ाई जारी है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जल्दबाजी न करने की अपील की।

मेरठ: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारी पहुंचे जीएसटी दफ्तर

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल राज्यकर विभाग के दफ्तर पहुंचा। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को व्यापार शिफ्ट करने के साथ जीएसटी नंबर में स्थान परिवर्तन के लिए दी जा रही सूचना को लेकर आक्रोश जताया। कहा कि अभी व्यापारी लड़ाई लड़ रहे है। राज्य कर विभाग की ओर से इतनी जल्दबाजी न की जाए। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मंत्री विकास गिरधर, अनुज सिंघल, तरुण गुप्ता, सुमित ग्रोवर, अपार मेहरा, सरदार राजवीर सिंह, राजेश खन्ना, गणेश अग्रवाल रहे। व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी सुशील कुमार सिंह से वार्ता की।

कहा कि विभाग की ओर से सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के बाद व्यापारियों से कहा जा रहा है कि वह अपना व्यापार स्थल में बदलाव की जानकारी दें। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभी लड़ाई जारी है। विभाग इतनी जल्दबाजी न करें। कोई राहत मिल गई तो व्यापार फिर से वहीं पर शुरू होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।