मेरठ : अफसरों ने किया बिजली उपभोक्ताओं से संवाद, एप डाउनलोड कराया
Meerut News - मेरठ में बिजली अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संवाद करने और यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप डाउनलोड कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को पॉजिटिव बैलेंस करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और स्मार्ट मीटर की खूबियां बताईं।
मेरठ। बिजली अफसरों ने शहर में उपभोक्ताओं से संवाद करने एवं यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप डाउनलोड करने के लिए विशेष अभियान चलाया। बिजली अधिकारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को पॉजिटिव बैलेंस करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा और अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में उपभोक्ताओं के द्वारा पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर की खूबियां बताईं और ऐप डाउनलोड कराया। अधिशासी अभियंता महेश कुमार, सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी एवं धर्मवीर सिंह ने भी कर्मचारियों की टीम के साथ उपभोक्ताओं से संवाद किया और प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से नेगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव बैलेंस में बदलने को प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


