सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना जारी, स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से मिलेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ सेंट्रल मार्केट में 12वें दिन महिलाओं और व्यापारियों का धरना जारी है। महिलाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग कर रही हैं। आज वे पूर्व विधायक संगीत सोम से मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगी। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो धरना जारी रहेगा।

 सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना जारी, स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से मिलेंगे

मेरठ सेंट्रल मार्केट सेक्टर 2 शास्त्री नगर में 12वें दिन भी महिलाओं एवं व्यापारियों का धरना जारी रहा। महिलाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से न्याय एवं राहत दिलाने की गुहार लगाई। आज दोपहर बाद महिलाओं एवं व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक संगीत सोम के आवास पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से मिलेगा।धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगीए तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेगी। महिलाओं ने दोहराया कि उनके द्वारा दिए गए 48 घंटे का अल्टीमेटम आज शाम सात बजे बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह मीटिंग करके बुधवार को किए जाने वाले आंदोलन के स्वरूप को लेकर चर्चा करेंगे और सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कदम उठाएगी।

दो दिन पहले सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक संगीत सोम से मिला था। उन्होंने व्यापारियों से स्पष्ट किया था कि सोमवार को वह अधिकारियों से बात करेंगे और वार्ता के निकले निष्कर्ष से मंगलवार को उन्हें अवगत कराएंगे। आज दोपहर बाद आंदोलनरत महिलाओं एवं व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल कैंट स्थित पूर्व विधायक संगीत सोम के आवास पर पहुंचेगा।पूर्व विधायक संगीत सोम एवं वहां पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज मुख्यमंत्री से वार्ता कर सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के व्यापारियों एवं महिलाओं को राहत एवं न्याय दिलाने के लिए आश्वसत करेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।