Merath Cabinet Minister Dharmapal Singh Meets Entrepreneurs to Address Business Issues प्रभारी मंत्री से उद्यमियों ने मांगा नया औद्योगिक क्षेत्र, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMerath Cabinet Minister Dharmapal Singh Meets Entrepreneurs to Address Business Issues

प्रभारी मंत्री से उद्यमियों ने मांगा नया औद्योगिक क्षेत्र

Meerut News - मेरठ में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने उद्यमियों और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं पर चर्चा की, जैसे गड्ढे, दुर्घटनाएं, पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट बंद कराना और अवैध वसूली। व्यापार संघ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 11 Sep 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
प्रभारी मंत्री से उद्यमियों ने मांगा नया औद्योगिक क्षेत्र

मेरठ। जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से देर शाम सर्किट हाउस में उद्यमियों, व्यापारियों ने मुलाकात की। इस दौरान उद्योग-व्यापार संचालन में आ रही समस्याओं को बताया। शहर की सड़कों में गहरे गड्ढे होना, टूटी सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होना, रात में 11 बजे पुलिस द्वारा जबरन रेस्टोरेंट आदि बंद कराने और यातायात पुलिस द्वारा दूसरे राज्यों, शहरों की गाड़ियों को रोककर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न एवं अवैध वसूली करने की भी शिकायत की। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आज हस्तिनापुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देकर वार्ता करने में संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ, अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, रजनीश कौशल, गजेंद्र शर्मा, अशोक रस्तोगी, राजीव गोयल रहे। वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बॉबे बाजार के कौंसिल सदस्य आशुतोष अग्रवाल ने भी कैबिनेट मंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया। परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष निपुण जैन समेत अन्य पदाधिकारी उद्यमियों ने भी कैबिनेट मंत्री को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। डिवाइडर रोड पर चौपाटी बाजार बसने से पहले ही टूटने लगी टाइल्स : लोकेश चंद्रा मेरठ। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश चंद्रा खटीक ने भी एक शिकायत दी है। इसमें कहा कि मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा न्यू साकेत बसाया गया है और इसी रोड पर चौपाटी बाजार भी बनाया गया। इस पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया गया। कुछ कार्य अभी चल रहे है। कहा कि चौपाटी बाजार की स्थिति यह है कि अभी इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ। पहले ही टाइल्स गिरने लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।