मेरठ : मेगा शिविर में अफसरों ने सुनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं, कराया समाधान
Meerut News - मेरठ में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और कई का समाधान मौके पर ही किया। शिविर में 10 समस्याओं का समाधान किया गया और 20 मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। यह शिविर 30 जून तक जारी रहेगा।

मेरठ। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जेल चुंगी स्थित केंद्र परिसर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज करने के साथ अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। शिविर में अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद एवं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। दोपहर तक उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज किया गया। इनमें से 10 समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया। इसके अलावा 20 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद एवं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार ने बताया कि 30 जून तक लगातार मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसमें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज करने के साथ ही उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


