हंता वायरस चूहों से फैलने वाला गंभीर संक्रमण, चिंता जताई
खैरनगर में मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में हंता वायरस के प्रसार पर चिंता जताई गई। यह वायरस संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार से फैलता है। बैठक में व्यापारियों द्वारा 20 मई को किए जाने वाले बंद पर चर्चा हुई। पूर्व चेयरमैन नरेश चंद गुप्ता की मृत्यु के बाद नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

खैरनगर में बुधवार को मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने चूहों से फैलने वाले हंता वायरस को गंभीर और घातक संक्रमण बताया। कहा कि यह वायरस संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। इसी महीने जहाज पर हंता वायरस के मामले सामने आए हैं। बैठक में वायरस प्रसार को लेकर चिंता जाहिर की। इसके अलावा बैठक में 20 मई को कुछ व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले बंद पर चर्चा की गई। व्यापरियों ने इस संबंध में किसी प्रकार के बहकावे में न आने की अपील की है।
सर्जिकल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कोई भी सर्जिकल की दुकान किसी भी तरह के बंद में सम्मिलित नहीं होगी।बैठक में पूर्व चेयरमैन नरेश चंद गुप्ता की मृत्यु के पश्चात रिक्त हुए चेयरमैन के पद के लिए कोषाध्यक्ष मोहिउद्दीन गुड्डू द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देने के उपरांत सर्वसम्मति से चेयरमैन पद के लिए चयन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत बंसल का चयन किया। अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने और संचालन महामंत्री रजनीश कौशल ने किया। मौके पर संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, पारस डूडेजा, वैभव आनंद, राजीव ग्रोवर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


