Meerut News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: -एडीएम सिटी ने की सुनवाई, 12 मामलों में कार्रवाई के निर्देश -सैनिक बंधु में हुई

Meerut News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

शिकायती मुद्दे

बैठक में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवादों, अवैध कब्जे, पुलिस से जुड़े मामलों और शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण जैसे विषयों को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की ओर से प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व सैनिक गजेन्द्र शर्मा की भूमि पर अवैध कब्जे, सुखपाल सिंह के शस्त्र लाइसेंस और नीलम उपाध्याय द्वारा अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण की शिकायत पर एडीएम सिटी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहीदों के सम्मान से जुड़े मामले

​बैठक में शहीद द्वार के निर्माण और शहीदों के नाम पर सड़कों का नामकरण करने जैसे गौरवपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। संज्ञान में आया कि इन मामलों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) की ओर से अभी तक आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत नहीं की गई है, जिसके चलते ये कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों में डीएम के निर्देश का पालन करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में कितनी शिकायतें दर्ज की गईं?
बैठक में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।