ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ : बेडरूम में मिली महिला की लाश, पति घर से गायब

मेरठ : बेडरूम में मिली महिला की लाश, पति घर से गायब

मेरठ। हिन्दुस्तान टीम टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात...

मेरठ : बेडरूम में मिली महिला की लाश, पति घर से गायब
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 10 Jan 2021 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। हिन्दुस्तान टीम

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की लाश घर में बेडरूम में पड़ी मिली, जबकि पति घर से गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

टीपीनगर थाना प्रभारी विजय गुप्ता के अनुसार, अनीता (50) व उनका पति सेठपाल शिवपुरम में रहते थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने देखा तो घर में कोई हलचल नहीं थी। पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में अंदर जाकर देखा तो अनीता की लाश बेडरूम में पड़ी हुई थी। पति मौके पर नहीं था। पुलिस ने उसको फोन किया। उसने खुद को शामली में होना बताया। सेठपाल के अनुसार, वह गैस सिलेंडर के ट्रक पर ड्राइवर है। उसे घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस की सूचना पर वह मेरठ के लिए रवाना हो गया है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चेहरे पर घूंसा मारने जैसा निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें