ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठस्मार्ट होगा मेरठ, उड़ान भी भरेगा : श्रीकांत शर्मा

स्मार्ट होगा मेरठ, उड़ान भी भरेगा : श्रीकांत शर्मा

योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि स्मार्ट प्रोजेक्ट कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर दिखेगा। मेरठ भी स्मार्ट होगा। मेरठ से हवाई उड़ान भी होगी। लोगों को...

स्मार्ट होगा मेरठ, उड़ान भी भरेगा : श्रीकांत शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 21 Mar 2020 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि स्मार्ट प्रोजेक्ट कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर दिखेगा। मेरठ भी स्मार्ट होगा। मेरठ से हवाई उड़ान भी होगी। लोगों को मूलभूत सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पाप का घड़ा अब फूट चुका है। कांग्रेस के जो बड़े लीडर हैं वो भी इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने मेरठ के लिए 3141.72 करोड़ के कार्य होने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। विकास भवन सभागार में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्य, तीन वर्ष में शुरू हुई नई योजना, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बतया कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद निवेशकों से 2.5 लाख करोड़ निवेश हुआ है। प्रदेश सरकार ने 35 लाख लोगों को रोजगार दिया। गन्ना बकाएदारों का भुगतान किया। सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। इस दौरान प्रभारी मंत्री के साथ एमएलसी डा सरोजनी अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश खटीक, सोमेन्द्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, जितेन्द्र सतवाई, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह व सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल आदि के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें