ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ : विपुल सिंघल जिलाध्यक्ष, मनोज गुप्ता महानगर अध्यक्ष बने

मेरठ : विपुल सिंघल जिलाध्यक्ष, मनोज गुप्ता महानगर अध्यक्ष बने

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला/द्वारा मेरठ में व्यापारियों...

मेरठ : विपुल सिंघल जिलाध्यक्ष, मनोज गुप्ता महानगर अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 30 Jan 2023 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला/द्वारा मेरठ में व्यापारियों के संगठन के लिए जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का मनोनयन किया। जिला अध्यक्ष पद पर विपुल सिंघल तथा महानगर अध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता का मनोनयन किया गया।

प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने मेरठ के व्यापारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य व्यापारी समाज को राजनीति में लाना है। अभी तक व्यापारी समाज में दूसरे लोगों को चंदा देकर राजनीति में आगे बढ़ाने का काम करता आया है। अब व्यापारी समाज को राजनीति में स्वयं आने का समय है, चाहे वह नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत, विधायक अथवा सांसद का चुनाव हो। इन सभी में मजबूती से लड़ कर राजनीति में व्यापारी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

संगठन का उद्देश्य आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में व्यापारी समाज के साथ मिलकर पुनः भाजपा की सरकार को देश में लाने का काम करना होगा और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए तन मन धन से मेहनत करनी होगी। जिला अध्यक्ष पद पर विपुल सिंघल ने मेरठ के समस्त व्यापारी को आश्वस्त किया की मेरठ जिले के व्यापारी का किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। व्यापार में आने वाली बाधाओं का निवारण मेरठ स्तर पर अथवा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश व देश के नेतृत्व का सहयोग लेकर उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अंकुर जैन, नवीन अग्रवाल, सुशील रस्तोगी, प्रमोद चन्द केला, नितिन, अम्बुज रस्तोगी, आशीष गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, सचिन पंवार, प्रवीण चौधरी, वरुण सिरोही, पीयूष गुप्ता रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें