ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ : लुटेरे को पकड़ने दौड़े दो सिपाही गंभीर रूप से घायल, एक गंभीर

मेरठ : लुटेरे को पकड़ने दौड़े दो सिपाही गंभीर रूप से घायल, एक गंभीर

मोबाइल लुटेरे को पकड़ने दौड़े सदर बाजार थाने के दो सिपाही सुबह गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि लहूलुहान होने के बाद भी उन्होंने बदमाश को दबोच लिया।...

मेरठ : लुटेरे को पकड़ने दौड़े दो सिपाही गंभीर रूप से घायल, एक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 19 Mar 2022 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

मोबाइल लुटेरे को पकड़ने दौड़े सदर बाजार थाने के दो सिपाही सुबह गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि लहूलुहान होने के बाद भी उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। दोनों को गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां एक सिपाही का ऑपरेशन चल रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे सदर बाजार के बॉम्बे बाजार इलाके में बदमाश मोबाइल लूटकर भागा। कुछ ही दूरी पर मौजूद सदर बाजार थाने के सिपाही रुपेश और विवेक ने जैसे ही शोर सुना, बदमाश के पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी। काफी दूर तक पीछा किया गया। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तभी उनकी बाइक बदमाश की बाइक से टकराकर स्लिप हो गई। काफी दूर तक दोनों घिसटते चले गए। रुपेश के चेहरे पर गंभीर चोट आई। बावजूद इसके उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को थाने भिजवाते हुए घायल दोनों बहादुर सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व एएसपी कैंट सूरज राय अस्पताल पहुंचे और सिपाहियों का हाल जाना। फिलहाल अफसर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। सिपाहियों के होश में आने के बाद ही घटना की हकीकत सामने आ सकेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें