ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ: शोक सभा में संत होमपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी

मेरठ: शोक सभा में संत होमपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी

इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी संत होमपाल सिंह के निधन पर संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा दु:ख जताया और...

मेरठ: शोक सभा में संत होमपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 30 Jan 2023 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी संत होमपाल सिंह के निधन पर संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा दु:ख जताया और श्रद्धांजलि दी।

शोकसभा उनके आवास बसंत विहार किला रोड में हुई। इसमें इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पदाधिकारियों, सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कहा कि संत होमपाल सिंह संघ के तीन बार प्रदेश महासचिव तथा आठ बार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष रहते हुए डिप्लोमा इंजीनिरयर्स के हितों के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया। पिछले 27 सालों से वह संघ के मुख्य संरक्षक थे। शोक सभा में आरके सिंह, आरके त्यागी, जयकरण सिंह, राजनाथ सिंह, सुधीर पंवार, बीबीएल अग्रवाल, गजेंद्र कुमार, बीबी शुक्ला, इलम सिंह, बीके त्यागी, हरबंश सिंह, उदयभान यादव, एसबी सिंह, अनुपम कुमार त्यागी, गजेंद्र सिंह राणा, बीपी सिंह सैनी, मुकुल त्यागी, सचिन बंसल, बबलू कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें