मेरठ: शिवपाल यादव से हुई मेरठ पुलिस की शिकायत
Meerut News - मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को सेंट्रल मार्केट प्रकरण की जानकारी दी। उन्होंने एडीएम और पुलिस के व्यवहार की चर्चा की। यादव ने वर्मा को पीड़ितों के साथ मजबूती से रहने की सलाह दी और भाजपा को वोट देने के परिणाम के रूप में इस स्थिति को बताया।

मेरठ, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल मार्केट प्रकरण एवं व्यापारी नेताओं को हाउस अरेस्ट रखने के मामले को लेकर मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने पूरे प्रकरण की जानकारी पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को फोन पर दी। एडीएम सिटी के व्यवहार, पुलिस के द्वारा नोटिस और पीड़ितों की बात बताई।सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शैंकी वर्मा से बातचीत में कहा कि वह पूरी दमदारी के साथ पीड़ितों के साथ रहो। तुम उनके व्यापारी नेता हो, जो भी पीड़ित है वह पीडीए है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का परिणाम है यह, समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


