ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ : मीडिया का काम समाज में सर्जन जैसा, चुनौतियां बड़ी

मेरठ : मीडिया का काम समाज में सर्जन जैसा, चुनौतियां बड़ी

हमारे यहां कई बार किसी तथ्य को संदर्भ नहीं बताया जाता है। उसे अपनी नजर से देखने के लिए प्रेरित किया जाता है। समाज में मीडिया की भूमिका सर्जन जैसी...

मेरठ : मीडिया का काम समाज में सर्जन जैसा, चुनौतियां बड़ी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 31 May 2023 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हमारे यहां कई बार किसी तथ्य को संदर्भ नहीं बताया जाता है। उसे अपनी नजर से देखने के लिए प्रेरित किया जाता है। समाज में मीडिया की भूमिका सर्जन जैसी है। जो सम्मान चिकित्सक का होना चाहिए। वहीं मीडिया कर्मी का होना चाहिए। पैसा कहीं भी कमाया जा सकता है, लेकिन जो सम्मान मिडिया में है वह किसी और नहीं हैं।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में हुआ नारद सम्मान समारोह में यह बात लेखक, कवि और पूर्व कुलपति सचिदानंद जोशी ने कही। जोशी ने कहा कि पत्रकारिता केवल प्रोफेशन नहीं है। यह केवल धन कमाने का स्रोत नहीं हैं। हम सभी सूचना के अंबार में जी रहे हैं।

इससे व्यक्ति दिग्गभ्रमित हो जाता है। आज के समय मीडिया का काम बहुत दुष्कर है। आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण है। जैसे जैसे सूचनाओं की अधिकता बढ़ेगी, मीडिया के लिए मुश्किल होगी। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नारद सम्मान प्राचीन संस्कृति को प्रस्तुत करता है। नई पीढ़ी को बहुत सी जानकारी नहीं है। हम सबकी यह जिम्मेदारी है नई पीढ़ी को ये बताएं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। प्रो. प्रशांत कुमार, प्रो. एनसी लोहनी सहित सभी प्रमुख लोग मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें