18 हजार से ज्यादा टीबी मरीजों के खाते में नहीं पहुंचा पोषण भत्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - - जून में पूरा एक वर्ष हो चुका है, जब से नहीं मिला जब से

18 हजार से ज्यादा टीबी मरीजों के खाते में नहीं पहुंचा पोषण भत्ता

मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता।

खाते में न किस्त पहुंचने से टीबी मरीज परेशान

जिले में 18 हजार टीबी मरीज इलाज कर रहे हैं, लेकिन पिछले एक वर्ष से इनके खाते में पोषण राशि की किस्त नहीं पहुंची है। टीबी के मरीज का जब इलाज चलता है तो उसे एक हजार रुपये प्रति माह पोषण राशि खाते में दी जाती है मगर पिछले जून से करीब करोड़ों की राशि टीबी मरीजों तक नहीं पहुंची है।

Voice of UP

कुपोषण का खतरा: डॉक्टरों की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज में टीबी और चेस्ट विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संतोष मित्तल ने बताया कि कुपोषण से टीबी का जोखिम बढ़ता है। टीबी से कमजोरी बढ़ती है, वजन घटता है। मरीज की तबीयत भी बिगड़ जाती है। ऐसे में मरीज को पोषक डाइट लेनी अनिवार्य हो जाती है।

पोषण राशि के अभाव में मरीजों की परेशानी

टीबी का इलाज कर रहे मरीजों का कहना है कि समय से पोषण राशि मिल जाती तो उस राशि से पोषक चीजों को खानपान में शामिल करते। लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा मगर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

प्रोत्साहन राशि जल्द मिलेगी, विश्वास व्यक्ति

टीबी मरीजों की पोषण राशि जल्द मिलेंगी। टीबी मरीजों की प्रोत्साहन राशि खातों में ट्रांसफर नहीं हो पाई है। खातों में रकम पहुंचने के लिए मुख्यालय से लगातार अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही रकम मरीजों के खातों में पहुंच जाएगी। - डॉ. विपुल, जिला क्षयरोग अधिकारी

प्रोत्साहन राशि का विवरण

3000 रुपये की यह प्रोत्साहन राशि दो बराबर किस्तों में दी जाएगी। तीन हजार रुपये का पहला लाभ इलाज के समय अग्रिम के रूप में दिया जाएगा, जबकि 3000 रुपए का दूसरा लाभ इलाज के 84 दिन पूरे होने पर दिया जाएगा। जिन मरीजों का इलाज छह माह से अधिक चलेगा, उन्हें 1000 रुपये प्रति माह का नया लाभ दिया जाता है। - डॉ. रामप्रसाद, सीएमओ

सामान्य प्रश्न

क्या मेरठ में टीबी मरीजों को पोषण राशि मिलने की समस्या है?
हां, मेरठ में 18 हजार टीबी मरीजों को पोषण राशि मिलने में समस्या है जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।