Meerut News: मेरठ: छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की मुलाकात

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ: दिल्ली में एयरपोर्ट पर छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, न्याय दिलाने का भरोसा दिया

मेरठ: छात्र ललित गौतम के परिजनों से दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की मुलाकात

मेरठ की छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड एवं न्याय की मांग को लेकर मेरठ में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को छात्रा ललिता गौतम के परिजनों को लेकर सांसद इकरा हसन, मेरठ में प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल मामले में नामजद कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, सुशील गौतम दिल्ली पहुंचे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आर्थिक मदद देने के साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

दिल्ली में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से छात्रा ललिता गौतम के परिजनों की मुलाकात करने वालों में सांसद इकरा हसन, कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, डॉक्टर सुशील गौतम, गौरव त्यागी प्रमुख रूप से शामिल रहे। करीब डेढ़ घंटा चली मुलाकात में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छात्रा के परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्हें भरोसा दिया कि न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज एवं फर्जी मुकदमों को लेकर सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कहा कि वह पार्टी के साथ न्याय की लड़ाई में छात्रा के परिवार एवं इस मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे गए और आरोपित किए गए लोगों के साथ है। प्रदर्शन के दौरान बवाल मामले में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में नामजद कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का पूरा घटनाक्रम बताया। कहा कि ऐसे लोगों को भी पुलिस ने नामजद किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो प्रदर्शन में मौके पर मौजूद ही नहीं थे। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी लोगों को आश्वासत किया कि पुलिस को फर्जी मुकदमा खत्म करना होगा और पीड़ितों को न्याय देना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सपा सदन में भी इस मुद्दे को उठाएगी। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज, सपा-कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल में नामजद कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान एवं सुशील गौतम भी सपा प्रमुख से मुलाकात के दौरान मौजूद रहे थे। पुलिस ने दर्ज की मुकदमे में उन्हें भी नामजद किया हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान पर दर्ज हुए मुकदमे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हैं। हालांकि शनिवार को कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार के साथ दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर बढ़ गया। इधर मेरठ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर अभय दुबे एवं विधायक अतुल प्रधान ने हेमंत प्रधान समेत फर्जी मुकदमा लगाकर आरोपित किया एवं जेल भेजे गए लोगों के लिए आंदोलन की बात कही।

उन्हें भरोसा दिया कि न्याय दिलाया जाएगा।पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज एवं फर्जी मुकदमों को लेकर सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कहा कि वह पार्टी के साथ न्याय की लड़ाई में छात्रा के परिवार एवं इस मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे गए और आरोपित किए गए लोगों के साथ है। कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी लोगों को आश्वासत किया कि पुलिस को फर्जी मुकदमा खत्म करना होगा और पीड़ितों को न्याय देना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सपा सदन में भी इस मुद्दे को उठाएगी। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।पीड़ित परिवार की अखिलेश यादव ने की आर्थिक मददसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रा के परिजनों को आर्थिक मदद भी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को बंद लिफाफा प्रदान कर आर्थिक मदद की।कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज, पार्टी चुपन्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान भी मौजूद रहे थे। पुलिस ने दर्ज की मुकदमे में उन्हें भी नामजद कर दिया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान पर दर्ज हुए मुकदमे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हैं। हालांकि शनिवार को कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार के साथ दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर बढ़ गया।मेरठ आ सकती है सांसद इकरा हसनसपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद चर्चा है कि सांसद इकरा हसन मेरठ पहुंच सकती है। बताया गया कि वह पार्टी मुख्यालय पूरे घटनाक्रम को लेकर बात कर रही है। दूसरी और दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर छात्रा का परिवार मेरठ वापस लौट आया है।

Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।