मेरठ: दुनिया के टॉप-25 आइटी लीडर्स में मेरठ के दीपांकर

Praveen Dixit हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ के दीपांकर सक्सैना को डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए दुनिया के शीर्ष-25 आईटी लीडर्स में शामिल किया गया है। यह सूची अमेरिका के टाइम स्क्वायर पर जारी की गई। दीपांकर वर्तमान में सोक्योर इंक में कार्यरत हैं और उन्होंने साइबर सुरक्षा के लिए एक तकनीक विकसित की है जिसे यूएस में पेटेंट प्राप्त हुआ है।

मेरठ: दुनिया के टॉप-25 आइटी लीडर्स में मेरठ के दीपांकर

डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दुनिया के टॉप-25 आईटी लीडर्स में मेरठ के दीपांकर सक्सैना भी शामिल हैं। ऑक्टा आइडेंटिटी-25 की यह सूची अमेरिका के टाइम स्क्वायर पर जारी की गई है। जैसे ही मेरठ के दीपांकर का वीडियो टाइम स्क्वायर पर लाइव हुआ, उनके माता-पिता डॉ.अमरीश सक्सैना एवं डॉ.साधना सक्सैना सहित पूरा मेरठ गर्व से भर गया। बुधवार को माता-पिता ने बेटे की यह उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि यह ना केवल मेरठ के लिए गर्व का क्षण है बल्कि प्रदेश एवं देश का नाम भी रोशन कर दिया। दीपांकर सक्सैना वर्तमान में सोक्योर इंक में जीएम एवं हेड ऑफ प्रोडेक्ट पद पर कार्यरत हैं।

उक्त सूची में दीपांकर सक्सैना भारत से इकलौते हैं।

Voice of UP

डीएमए से टाइम्स स्क्वायर तक का सफर

दीपांकर के पिता अमरीश सक्सैना चार्टर्ड इंजीनियर एवं अधिकृत वेल्यूअर हैं और आवास-विकास परिषद से अधिशासी अभियंता पद से रिटायर हैं। मां डॉ.साधना सक्सैना शिक्षण से जुड़ी रहीं। परिवार में बड़ा भाई शुभांकर सक्सैना गुड़गांव जुबलिएंट फूड में बतौर एचआर कार्यरत हैं। डीएमए प्रथम से 2009 में दसवीं और 2011 में इंटर उत्तीर्ण दीपांकर ने वीआईटी यूनिवर्सिटी वैल्लोर से आईटी बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद दीपांकर ने जोहो कारपोरेशन में काम किया। 2022 में सोक्योर इंक यूएस ज्वाइन किया। जैसे ही दीपांकर ऑक्टा आइडेंटिटी-25 में शामिल हुए, टाइम्स स्क्वायर पर छा गए।

2025 में भारत के प्रमोद वर्मा थे सूची में

ऑक्टा की वर्ष 2025 की सूची में प्रमोद वर्मा भारत से शामिल हुए थे। उन्हें भारत में दुनिया का सबसे बड़े डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम (आधार) को विकसित करने में मुख्य भूमिका निभाने पर टॉप-25 आईडी लीडर्स में शामिल किया गया था। आधार से करोड़ों लोगों को डिजिटल पहचान मिली। इसी वजह से उन्हें ग्लोबल आइडेंटिटी लीडर्स में गिना जाता है।

एआई केंद्रित धोखाधड़ी, डीपफेक

से रोक पर दीपांकर को मिला पेटेंट

ऑक्टा आइडेंटिटी-25 में शामिल दीपांकन सक्सैना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल प्रमाणीकरण क्षेत्र में डीपफेक एवं एआई आधारित धोखाधड़ी एवं साइबर हमले रोकने के लिए तकनीक विकसित की है। इस तकनीक को यूएस में पेटेंट मिल गया है। दीपांकर की यह तकनीक फेक वीडियो एवं इमेज प्रयुक्त कर होने वाली धोखाधड़ी से बचाएगी। यह तकनीक सेकेंड्स में रियल टाइम में खतरे को पहचान लेती है।

यह है ऑक्टा

ऑक्टा विश्व की अग्रणी आइडेंटिटी सिक्योरिटी कंपनी है जो प्रतिवर्ष दुनिया के उन टॉप-25 आईटी प्रोफेशनल्स एवं ग्लोबल आइडेंटिटी लीडर्स की सूची जारी करती है जिन्होंने डिजिटल पहचान सुरक्षित करने और नई तकनीक विकसित करने में वैश्विक योगदान दिया।

सामान्य प्रश्न

दीपांकर सक्सैना किस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं?
दीपांकर सक्सैना डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Praveen Dixit

लेखक के बारे में

Praveen Dixit

शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


उच्च शिक्षा और लक्ष्य

उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।