Meerut News: रिहायशी इलाकों में लूट-झपटमारी पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाया

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: हापुड़ अड्डे से कंकरखेड़ा तक वारदातें, डीआईजी ने सीओ को लगाई फटकार लापरवाही पर

Meerut News: रिहायशी इलाकों में लूट-झपटमारी पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाया

Meerut News: मेरठ। शहर में लूट और झपटमारी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और अपराधियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हापुड़ अड्डे से कंकरखेड़ा तक महिला के कुंडल, सोने की चेन और मोबाइल लूटने की घटनाओं के बीच डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर नगर सर्किल के सीओ को फटकार लगाई। उन्होंने अपराधियों की निगरानी में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने, बीट पुलिसिंग मजबूत करने और लंबित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस अक्टूबर माह के दस दिनों में दस लूट के मामले सामने आए हैं। बीट कांस्टेबल की भूमिका की होगी समीक्षा

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी ने लुटेरों की सूची तैयार करने, जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन कराने और यक्ष ऐप के माध्यम से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। वारदात वाले क्षेत्र के बीट कांस्टेबल की भूमिका की समीक्षा होगी। दोबारा अपराध करने वाले आरोपियों की निगरानी में चूक मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के कामकाज की जांच की जाएगी। लूट और चोरी के मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के आधार पर कार्रवाई करने तथा डायल-112 से जुड़ी घटनाओं की रोजाना समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। अपराधियों की पहचान के लिए एएनपीआर कैमरों का इस्तेमाल बढ़ाने और सक्रिय गिरोहों का रिकॉर्ड अपडेट करने को कहा गया।

त्योहारों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

त्योहारों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौबीस घंटे पुलिस ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी यातायात को रात में भी पुलिस तैनाती के लिए विस्तृत ड्यूटी चार्ट बनाने को कहा गया। बैठक में एसपी सिटी विनायक गोपाल, एसपी अपराध अवनीश कुमार, एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव और नगर सर्किल के सीओ मौजूद रहे। डीआईजी ने अधिकारियों को प्रतिदिन एक घंटे अपराधों की समीक्षा करने और लंबित मामलों की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अक्टूबर के शुरुआती दस दिनों में मेरठ में कितने लूट के मामले सामने आए?−
अक्टूबर माह के शुरुआती दस दिनों में लूट के दस मामले सामने आए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: रिहायशी इलाकों में लूट-झपटमारी पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाया