Meerut News: शिव बारात में लव जिहाद के पोस्टर पुलिस के रोकने पर हंगामा
Meerut News: मेरठ में छावनी रामलीला की शिव बारात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ संदेश देने वाला डोला शामिल करने पर विवाद हुआ। पुलिस ने आयोजकों से डोला शामिल न करने को कहा, जिसके विरोध में हिंदू संगठनों के लोग जुटे और अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हुई। कई घंटे की बातचीत और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद धर्मांतरण से जुड़े पोस्टर लगाने पर सहमति बनी और मामला शांत हुआ।

Meerut News: मेरठ। छावनी रामलीला की शिव बारात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ संदेश देने वाला डोला शामिल करने को लेकर शुक्रवार शाम हंगामा हो गया। पुलिस ने आयोजकों को डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी तो हिंदू संगठनों के लोग विरोध में उतर आए। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट और इंस्पेक्टर के साथ उनकी नोकझोंक हुई। संगठनों ने डोला शामिल नहीं करने देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कई घंटे तक चली गहमागहमी के बाद पुलिस के समझाने और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद ‘लव जिहाद’ के बजाय धर्मांतरण से जुड़े पोस्टर लगाए गए। शुक्रवार शाम छावनी रामलीला की ओर से निकलने वाली शिव बारात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ संदेश देने वाला डोला शामिल करने की तैयारी थी।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आयोजकों को डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस के फैसले पर विरोध जताया।उन्होंने डोला शिव बारात में शामिल करने की मांग की। बालाजी मंदिर के स्वागत अध्यक्ष नितिन बालाजी ने कहा कि डोले का उद्देश्य परिवारों की बेटियों को जागरूक करना और उन्हें अपने धर्म से जुड़े रहने का संदेश देना है। विरोध के बीच पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे तक चली बातचीत और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद धर्मांतरण से संबंधित पोस्टर लगाने पर सहमति बनी।

