मेरठ: संविदा कर्मचारियों को धरना खत्म, हाईकोर्ट में डाली रिट

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ में बिजली के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन 10 दिनों के बाद खत्म हो गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की मांग पावर कारपोरेशन मुख्यालय को भेजी गई है। 168 कर्मचारियों का समायोजन जल्द होगा। कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वे कर्मचारियों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

मेरठ: संविदा कर्मचारियों को धरना खत्म, हाईकोर्ट में डाली रिट

मेरठ, प्रमुख संवाददाता दस दिनों से चल रहे बिजली के संविदा कर्मचारियों की आंदोलन पीवीवीएनएल अफसरों के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। बिजली अफसरों ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की डिमांड पावर कारपोरेशन मुख्यालय लखनऊ भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही शहर के छटनी की जिद में आए 168 कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा।विद्युत संविदा निविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल बिजली अफसरों के आश्वासन पर आंदोलन खत्म कर दिया। 603 में 435 कर्मचारी ही फिलहाल रहेंगे। कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

हाईकोर्ट में याचिका डाली है। मध्यांचल डिस्कॉम में 25 कर्मचारियों की की गई छटनी के मामले में हाईकोर्ट ने राहत दी और कर्मचारियों के हित में फैसला आया।मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि कर्मचारियों की मांग को मुख्यालय भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी। इसी के साथ कर्मचारियों को उसका लाभ दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।