Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Police Crackdown on Illegal Fireworks Ahead of Diwali

करोड़ों के पटाखे जब्त, 37 मुकदमे दर्ज कर 53 लोग गिरफ्तार किए

संक्षेप: Meerut News - दीपावली से पहले मेरठ रेंज पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अभियान में 37 मुकदमे दर्ज किए गए और 53 लोग गिरफ्तार हुए। करोड़ों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं।...

Thu, 16 Oct 2025 01:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on
करोड़ों के पटाखे जब्त, 37 मुकदमे दर्ज कर 53 लोग गिरफ्तार किए

दीपावली से पहले मेरठ रेंज पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में अब तक 37 मुकदमे दर्ज किए गए और 53 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये के अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई मेरठ सहित रेंज के सभी जिलों में एक साथ की जा रही है। डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें और आबादी वाले इलाकों में अवैध पटाखों का भंडारण या बिक्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। अग्निशमन विभाग की सभी टीमें और वाहन सतर्क मोड पर रहेंगे, जबकि अस्पतालों में आग से झुलसे मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अवैध पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें। वर्जन अवैध पटाखों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए है। दीपावली की खुशियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - कलानिधि नैथानी, डीआईजी मेरठ रेंज