ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठः 30 सितंबर को नगरायुक्त का घेराव करेगा व्यापार मंडल

मेरठः 30 सितंबर को नगरायुक्त का घेराव करेगा व्यापार मंडल

प्रतिबंधित पॉलिथीन की आड़ में पैकिंग मैटिरियल का भी चालान कर‌ हो रहे व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल 30 सितंबर ‌को नगरायुक्त का घेराव किया...

मेरठः 30 सितंबर को नगरायुक्त का घेराव करेगा व्यापार मंडल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 27 Sep 2022 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिबंधित पॉलिथीन की आड़ में पैकिंग मैटिरियल का भी चालान कर‌ हो रहे व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल 30 सितंबर ‌को नगरायुक्त का घेराव किया जायेगा।

व्यापार मंडल की व्यापार मंडल कार्यालय मीनाक्षी पुरम में आयोजित मासिक बैठक में व्यापारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सरकार द्वारा जबरदस्ती डीजल के जनरेटर पर प्रतिबंध लगाकर गैस आधारित जेनरेटर व्यवस्था को लागू करने को कहा गया है। अभी तक किसी भी क्षेत्र में गैस आपूर्ति नहीं है।

बैठक में व्यापारियों ने समस्या उठाई की प्रतिबंधित पॉलिथीन की आड़ में पैकिंग मैटेरियल वाले सामान का भी नगर निगम के कर्मचारी चालान कर रहे हैं। नगर निगम के कर्मचारी भारतीय सेना का लोगो लगाकर भय का वातावरण उत्पन्न कर रहे हैं। इससे व्यापारी का उत्पीड़न ही हो रहा है।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए सड़कों पर उतर कर यदि जंग भी करनी पड़ेगी तो व्यापार इसके लिए तैयार रहें।

बैठक में जीएसटी, इनकम टैक्स, फूड विभाग, लेबर विभाग, माप तोल विभाग आदि से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी महामंत्री, इसरार सिद्धकी महानगर महामंत्री ,राम अवतार बंसल जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी विश्नोई फलावदा, कैंट क्षेत्र प्रभारी दुर्गेश मित्तल, उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्त, प्रदेश महामंत्री अतुल्य गुप्ता, शोभित भारद्वाज, सतीश प्रजापति आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें