ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठस्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अब कैंट में पिंक डस्टबिन, पिंक लिफाफा

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अब कैंट में पिंक डस्टबिन, पिंक लिफाफा

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 को लेकर अब कैंट बोर्ड और नगर निगम में जंग शुरू हो गई है। कैंट बोर्ड ने महिलाओं के लिए पिंक डस्टबिन और पिंक लिफाफा शुरू किया है। वहीं नगर निगम ने बर्तन बैंक बनाने और एक जनवरी...

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अब कैंट में पिंक डस्टबिन, पिंक लिफाफा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 20 Nov 2019 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 को लेकर अब कैंट बोर्ड और नगर निगम में जंग शुरू हो गई है। कैंट बोर्ड ने महिलाओं के लिए पिंक डस्टबिन और पिंक लिफाफा शुरू किया है। वहीं नगर निगम ने बर्तन बैंक बनाने और एक जनवरी तक शहर को पॉलीथिन फ्री बनाने का निर्णय लिया है।

मंगलवार को कैंट बोर्ड की ओर से महिलाओं और छात्राओं के लिए सदर स्थित दुर्गाबाड़ी स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैंट क्षेत्र की कई स्कूल, इंटर कालेज की छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को सेनेटरी पैड के लिए पिंक डस्टबिन और पिंक लिफाफे की सलाह दी गई। कैंट की एडिशनल सीईओ ममता ने कहा कि सेनेटरी पैड के कूड़े का निस्तारण भी आवश्यक है। इसके लिए सिनर्जी वेस्ट कंपनी से संपर्क कर रहा है। कैंट बोर्ड इस कूड़े का संग्रह पिंक डस्टबिन, पिंक लिफाफे के माध्यम से करेगा। इस अवसर पर सभासद मंजू गोयल, सभासद पत्नी मधु राठौर ने भी कैंट बोर्ड को सहयोग की अपील की। कैंट बोर्ड सीईओ श्रीप्रसाद चव्हान ने कहा कि इस बार भी कैंट को स्वच्छ बनाना है। उधर, नगर आयुक्त डा.अरविन्द कुमार चौरसिया ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक की। बैठक में निगम स्तर पर बर्तन बैंक बनाने ताकि लोगों को डिस्पोजल से छूटकारा दिलाया जा सके। वहीं बहुतायत में कूड़ा पैदा करने वालों को वहीं निस्तारण की व्यवस्था कराने की बात कही है। अब कूड़ा कम हो तो इसके लिए नगर निगम प्रयास करे। ढलाव घर तक कूड़ा न पहुंचे तो डोर-टू-डोर पर जोर देगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें