ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठविद्युत व्यथा उपभोक्ता फोरम का प्रचार-प्रसार हो : विद्युत लोकपाल

विद्युत व्यथा उपभोक्ता फोरम का प्रचार-प्रसार हो : विद्युत लोकपाल

विद्युत लोकपाल वीके सिंह शुक्रवार को भी बिजली संबंधी मामलों में उपभोक्ताओं की सुनवाई की। दोनों दिनों में कुल 51 मामलों में सुनवाई करते हुए 30 केसों का निस्तारण किया। इनमें 80 फीसदी से अधिक शिकायतों...

विद्युत व्यथा उपभोक्ता  फोरम का प्रचार-प्रसार हो : विद्युत लोकपाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 14 Sep 2019 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

विद्युत लोकपाल वीके सिंह शुक्रवार को भी बिजली संबंधी मामलों में उपभोक्ताओं की सुनवाई की। दोनों दिनों में कुल 51 मामलों में सुनवाई करते हुए 30 केसों का निस्तारण किया। इनमें 80 फीसदी से अधिक शिकायतों का निस्तारण उपभोक्ताओं के पक्ष में हुआ। इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर व अन्य समस्याओं को लेकर भी उनसे शिकायतें की।

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों दोनों में 30 केसों का निस्तारण किया। 21 मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख नियत की। पांच मामलों में अधिशासी अभियंताओं का जवाब नहीं आने कारण मामला का निस्तारण नहीं हो सका। सर्वाधिक शिकायतें बिजली बिल गलत होने की है। दादरी के उपभोक्ता को को एक करोड़ 22 लाख का शमन बनाकर नोटिस जारी कर दिया। इसे सही कराकर उपभोक्ता को देने के निर्देश दिए।

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि विद्युत व्यथा निवारण फोरम में लगातार शिकायतें बढ़ रही है। उपभोक्ताओं को न्याय मिल रहा है। विद्युत लोकपाल ने स्वीकारा कि अफसर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर निस्तारण में हीलाहवाली करते है। इसके बाद लोग फोरम आते है। उन्होंने पीवीवीएनएल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह फोरम का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वितीय सोनू रस्तोगी ने फोरम के प्रचार-प्रचार के लिए कराई वॉल पेटिंग की जानकारी। बुंदू खां अंसारी ने फोरम के आदेशों पर अफसरो द्वारा अमल नहीं किए जाने की शिकायत की।

स्मार्ट मीटरों में कोई गड़बड़ी नहीं : एसबी यादव

मेरठ। स्मार्ट मीटरों की शिकायत पर मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव ने कहा कि कुछ दिक्कतें आई है, लेकिन स्मार्ट मीटरों को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे है, वह एकदम बेबुनियाद है। कुछ शिकायतें आई थी, समाधान किया गया। अभी बिल नहीं मिलने की शिकायतों का समाधान करा रहे है। ऑन लाइन कनेक्शन काटे और जोड़ने में आ रही दिक्कत को स्वीकारा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें