ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठब्रह्मपुरी में मकान निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस पर हमला

ब्रह्मपुरी में मकान निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस पर हमला

ब्रह्मपुरी की आलोक विहार कॉलोनी में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान पथराव हुआ और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। महिलाएं भी एक दूसरे से भिड़ गई और जमकर बवाल...

ब्रह्मपुरी में मकान निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस पर हमला
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 20 Jun 2019 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मपुरी की आलोक विहार कॉलोनी में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान पथराव हुआ और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। महिलाएं भी एक दूसरे से भिड़ गई और जमकर बवाल किया। एक दरोगा और सिपाही भी चोटिल हो गए। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला काबू किया। लाठीचार्ज किया और आरोपियों को हिरासत में लिया। मौके पर जमकर गदर मचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ब्रह्मपुरी भगवतपुरा आलोक विहार कॉलोनी में राकेश का मकान है। राकेश का आरोप है कि उनके मकान के दोनों ओर विनोद मनोठिया अपने मकान बना रहा है। दोनों बिल्डिंग तीन मंजिला खड़ी करने के बाद विनोद उनके मकान को घेरते हुए दोनों मकान को लेंटर से जोड़ना चाहता है। इसी बात का विरोध करने पर आठ दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। बुधवार को विनोद ने दोबारा काम शुरू करा दिया। इस बार वो लेंटर की जगह जाल डालने का प्रयास कर रहा था। राकेश पक्ष ने दोबारा विरोध किया तो टकराव हो गया। दोनों पक्षों में पथराव हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ब्रह्मपुरी एसएसआई और सिपाही सतेंद्र पहुंचे। इस दौरान मामला काबू करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। एसएसआई और सतेंद्र को घायल कर दिया। पुलिस पर हमले की सूचना थाने में मिली, जिसके बाद थाने की फोर्स दौड़ी। इसके बाद तो पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। महिलाओं को भी खदेड़ा। पुलिस ने इस दौरान विनोद समेत उसके पक्ष के चार आरोपियों और राकेश पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया। इनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ----पुलिस के सामने हुआ बवालपुलिस के सामने भी महिलाएं भिड़ती रही। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर आरोपियों को पकड़ा। बीच बचाव में आए एक पड़ोसी वासू भी घायल हो गए थे। इन्हें भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। दूसरी ओर राकेश की ओर से उनकी मां त्रिशम देवी, राकेश के भाई सुनील की पत्नी वर्ष और अनिल घायल हुए थे।----दो पक्ष के बीच मकान निर्माण को लेकर विवाद है। पूर्व में समझौता कर चुके थे, लेकिन बुधवार को दोबारा भिड़ गए। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस पूरे प्रकरण में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें