ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

गांव गड़ीना में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज होने के चलते वह परेशान...

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 19 May 2019 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

गांव गड़ीना में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज होने के चलते वह परेशान थे।

फलावदा के गांव गड़ीना निवासी कृष्णपाल (53) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार की गुजर-बसर कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि कृष्णपाल ने दो साल पहले अपने बड़ी बेटी की शादी कर दी थी। उनके तीन बेटों में गौरव शिक्षक है। मोहित जेएनयू दिल्ली में पढ़ रहा है। तीसरा बेटा सौरभ खेती करता है। बच्चों की पढ़ाई के चलते कृष्णपाल पर तीन बैंकों का करीब 3.50 लाख रुपये का ऋण हो गया। ऋण जमा न करने के कारण बैंक से नोटिस भी जारी हो चुका है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार कृष्णपाल कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।

शनिवार को पत्नी सरोज दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह करीब चार बजे किसान कृष्णपाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें