ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ मंडल में मिलेंगी नौकरियां ही नौकरियां, 1.70 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरी

मेरठ मंडल में मिलेंगी नौकरियां ही नौकरियां, 1.70 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरी

उद्यमियों की पहली पसंद बना है मेरठ मंडल

मेरठ मंडल में मिलेंगी नौकरियां ही नौकरियां, 1.70 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 30 Jul 2018 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

इनवेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी मेरठ मंडल की सूरत बदलने जा रही है। मेरठ मंडल दुनिया भर के निवेशकों की पसंद बन गया है, जहां पर सबसे अधिक नौकरियां आने वाली हैं। एक लाख 70 हजार लोगों को मंडल में रोजगार मिलेगा और यहां पर सबसे अधिक 33 हजार 942 करोड़ का निवेश होगा, जिसका शिलान्यास रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। मेरठ मंडल अब प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनने जा रहा है और पूरे प्रदेश में सबसे अधिक निवेश मेरठ मंडल में होगा और उसमें भी सबसे बड़ा निवेश गौतमबुद्वनगर जिले(नोएडा) में होने जा रहा है और सबसे अधिक लोगों को नौकरी भी वहीं पर मिलेंगी। जबकि मेरठ जिले में 803 करोड़ का निवेश होगा। पूरे मंडल में कुल 33 हजार 942.22 करोड़ का निवेश होगा और कुल 1 लाख 69 हजार 630 लोगों को यहां पर रोजगार मिलने का दावा भाजपा नेताओं के द्वारा किया जा रहा है।

मेरठ मंडल में होंगे सबसे ज्यादा उद्योग

- अश्वनी त्यागी (फोटो)भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि मेरठ मंडल में सबसे ज्यादा उद्योग लगेंगे और यहां पर सबसे अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मंडल में आने वाले कुछ दिनों में एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। सबसे अधिक निवेश यहां पर होगा। लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिनकी इकाईयों का शिलान्यास हुआ है, उनमें आधे से अधिक पश्चिम क्षेत्र की हैं। वह इसके लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार को धन्यवाद देते हैं, जिनके प्रयासों से यहां पर बड़ी-बड़ी इकाईयां आ रही हैं और लोगों को रोजगार मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें