गढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध
मेरठ, संवाददाता। शहर की सड़कों और ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के

मेरठ। शहर की सड़कों और ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम की टीम ने गढ़ रोड पर अभियान चलाया। गाड़ी के शोरूम के बाहर ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची टीम को भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए न केवल अतिक्रमण हटवाया, बल्कि 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम शनिवार को गढ़ रोड पहुंची। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि सार्वजनिक उपयोग वाली 'ग्रीन बेल्ट' की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था।
जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, शोरूम के कर्मचारी और कुछ स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शोरूम से जुड़े लोगों और स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की टीम का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। हालांकि, निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी दबाव में सार्वजनिक भूमि को खाली कराने की मुहिम नहीं रुकेगी। भारी विरोध के बीच नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई में संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम, सहायक नगर आयुक्त तनुजा निगम और निगम की प्रवर्तन दल की टीम मुख्य रूप से शामिल रही। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक भूमि और ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। टीम ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
लेखक के बारे में
Rakesh Priyadarshiशॉर्ट बायो :
राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।
विजन
सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


