Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: फैक्ट्री से दोस्त के साथ घर लौट रहा था युवक बिजली बंबा बाईपास के पास

Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Meerut News: मेरठ।लोहियानगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। युवक परतापुर स्थित फैक्ट्री से काम करके अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनवीर उर्फ मोनू पुत्र हरिराम निवासी फफूंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनवीर परतापुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार देर शाम को वह अपने दोस्त उमेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

दोनों बिजली बंबा बाईपास के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार