एलटी ग्रेड : नौ हजार से अधिक ने छोड़ी परीक्षा, पहला पेपर रहा कठिन

Jan 18, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ में एलटी ग्रेड की परीक्षा 28 केंद्रों पर हुई। पहली पाली का पेपर कठिन था जबकि दूसरी सामान्य रही। 54 प्रतिशत उपस्थिति रही। घने कोहरे के कारण परीक्षार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परीक्षा के दौरान कई विषयों पर प्रश्न पूछे गए।

एलटी ग्रेड : नौ हजार से अधिक ने छोड़ी परीक्षा, पहला पेपर रहा कठिन

मेरठ में शनिवार को 28 केंद्रों पर एलटी ग्रेड की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 3 से 5 बजे तक रही। परीक्षा कड़ी सुरक्षा में कराई गई। पहली पाली का पेपर कठिन रहा। दूसरी पाली का पेपर सामान्य रहा। आधे परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुछ ने दूर केंद्र बनाए जाने व अधिक ठंड कोहरे के कारण परेशानी बताई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य गेट पर घड़ी, ब्रेसलेट, क्लिप सभी कुछ निकलवा दिया गया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कुछ भाग कठिन रहा। निगेटिव मार्किंग होने के कारण जिन सवालों में डाउट था उनको छोड़ दिया।

54 प्रतिशत रही उपस्थिति पहली पाली में 12,999 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 7026 उपस्थित रहे और 5973 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर 54.05 प्रतिशत उपस्थित रही। दूसरी पाली में 6826 पंजीकृत थे और उपस्थिति 3704 और अनुपस्थित 3122 रहे। दूसरी पाली में 54.26 प्रतिशत उपस्थित रहे। दोनों पालियों ने 9095 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। कोहरे के कारण अभ्यर्थियों को हुई भारी परेशानी पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ समेत जिले के विभिन्न केंद्रों पर मुरादाबाद समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। घने कोहरे के कारण उन्हें सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद से मेरठ का सफर दोगुने से भी ज्यादा समय में पूरा हुआ। महिला अभ्यर्थियों का कहना था उनको आसपास में ही परीक्षा केंद्र देना चाहिए था। ये पूछे गए सवाल परीक्षा में कई चर्चित विषयों पर सवाल पूछे गए। भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था? 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर क्या है? ब्रिटिश भारत में स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा था? स्पेस लैब में भारहीनता की स्थिति कब होती है? भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पहला समानांतर सरकार कहां बनाई गई थी? आजाद हिंद फौज का समर्थन किसने किया था? विश्व में किस देश के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा भंडार है? उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिंचाई की नहर शारदा नहर का उद्गम स्थल कौन सा है? भारत में प्रथम रेल मार्ग 1853 में किन दो स्थानों के बीच बना था? नर्मदा नदी किस पर्वत से निकलती है? वायुमंडल के किस मंडल में ओजोन गैस पाई जाती है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।