Meerut News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। गांधी आश्रम चौराहे से नई सड़क तक की गई कार्रवाई में दुकानदारों ने विरोध किया। उनका आरोप था कि बिना उचित समय दिए सामान हटाया जा रहा है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नियमित रूप से चलाया जाएगा।

Meerut News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध

Meerut News: मेरठ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने गांधी आश्रम चौराहे से नई सड़क तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने नगर निगम की टीम का विरोध करते हुए हंगामा किया। दुकानदारों का आरोप था कि बिना पर्याप्त समय दिए उनकी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। सहायक नगर आयुक्त तनुजा निगम ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विरोध और हंगामे के बीच नगर निगम की टीम ने अभियान जारी रखा और निर्धारित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।