ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ : कैली में आज किसान पंचायत, प्रियंका गांधी का हो रहा इंतजार

मेरठ : कैली में आज किसान पंचायत, प्रियंका गांधी का हो रहा इंतजार

मेरठ। हिन्दुस्तान टीम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को मेरठ के...

मेरठ : कैली में आज किसान पंचायत, प्रियंका गांधी का हो रहा इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 07 Mar 2021 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। हिन्दुस्तान टीम

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को मेरठ के सरधना स्थित कैली दादरी गांव में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। सभा स्थल पर पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। किसान पंचायत में प्रियंका गांधी के आने का इंतजार हो रहा है।

किसान पंचायत में प्रियंका गांधी का सुबह करीब 11 बजे तक पहुंचने का समय तय किया गया था। दोपहर बाद ही प्रियंका गांधी के यहां पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस के प्रदेश, पश्चिमी यूपी और जिलों, शहरों से अध्यक्ष व पदाधिकारी भी पहुंच गए हैं। किसान पंचायत स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के साथ जिला और महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ जुटे हैं। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे के निर्देशन में सेवादल की टीम ने किसान पंचायत स्थल पर सौंपी गई जिम्मेदारी को संभाल लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें