मेरठ : अपहृत पशु कारोबारी ओमकार का नहीं लगा सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - गाजियाबाद के लोनी से अगवा पशु कारोबारी ओमकार का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन बंद कर मंगलवार रात वापस लौट गई।

मेरठ : अपहृत पशु कारोबारी ओमकार का नहीं लगा सुराग

गाजियाबाद के लोनी से अगवा पशु कारोबारी ओमकार का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन बंद कर मंगलवार रात वापस लौट गई। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित गनौली गांव निवासी ओमकार पशु कारोबारी थे। 30 मई को ओमकार पशुओं का चारा लेने के लिए लोनी जा रहे थे। खड़खड़ी अंडरपास के पास कुछ बदमाशों ने ओमकार पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने ओमकार को कार में डालकर अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कराई। करीब 12 खोखे बरामद किए गए थे और मौके पर कुछ खून पड़ा मिला था।

पुलिस ने गनौली गांव निवासी विजेंद्र, आजाद और अजब सिंह को गिरफ्तार कर लिया और बाकी फरार आरोपी गौरव, सौरभ उर्फ भोला, गोपाल, बादलपुर निवासी गौरव और मोहित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। ओमकार की तलाश में गाजियाबाद पुलिस की टीम पीएसी गोताखोरों के साथ मंगलवार दोपहर रोहटा क्षेत्र में पूठ गंगनहर पर पहुंची। यहां पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और गोताखोरों को लगाया गया था। हालांकि ओमकार का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार रात करीब नौ बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद टीम वापस लौट गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।