Meerut News: अंडरपासों में जलभराव से निजात नहीं, सूचना पट लगाकर विभाग ने झाड़ा पल्ला

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन के कई अंडरपासों में बारिश के बाद जलभराव से आवागमन बाधित हो रहा है। बोरवेल बनाए जाने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो रही। छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रास्ता बंद होने पर कुछ लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करनी पड़ती है।

Meerut News: अंडरपासों में जलभराव से निजात नहीं, सूचना पट लगाकर विभाग ने झाड़ा पल्ला

Meerut News: मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर बनाए गए अंडरपासों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कैली, पांची, सेतकुआ, खरखौदा, धनौटा और चंदसारा में बने अंडरपासों में पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि जलभराव रोकने के लिए सरकार की ओर से बोरवेल भी बनवाए गए, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी। विभाग ने अंडरपासों पर सूचनापट लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली, जबकि समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। रविवार रात हुई बारिश के बाद पांची सहित कई अंडरपासों में पानी भर गया। इससे छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता बंद होने के कारण कई लोगों को मजबूरी में रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरना पड़ा। इस दौरान छात्राओं और नागरिकों को बाइक के साथ जान जोखिम में डालकर पटरी पार करनी पड़ी। रेलवे लाइन पार करने का यह जोखिम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

छात्राओं ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

पांची में कुछ दिन पहले छात्राओं ने अंडरपास में जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने और पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या जिलाधिकारी के सामने उठाई थी। छात्राओं ने जलभराव का स्थायी समाधान कराने की मांग की थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।

जलभराव से गांवों का संपर्क प्रभावित

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंडरपासों में पानी भरने से गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है, वहीं जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। बोरवेल निर्माण के बावजूद पानी की निकासी नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन के किन अंडरपासों में जलभराव की समस्या बताई गई है?−
कैली, पांची, सेतकुआ, खरखौदा, धनौटा और चंदसारा के अंडरपासों में जलभराव की समस्या बताई गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: अंडरपासों में जलभराव से निजात नहीं, सूचना पट लगाकर विभाग ने झाड़ा पल्ला