Meerut News: जाट महासभा के दोनों गुटों में तकरार, 10 अक्तूबर को होगी महापंचायत
Meerut News: मेरठ में जिला जाट महासभा के दो गुटों में तकरार बढ़ गई है। एक गुट ने पदाधिकारियों पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए 10 अक्टूबर को महापंचायत का आयोजन किया है। इस बैठक में लोगों ने संगठन के प्रशासन पर चिंता व्यक्त की और आपत्ति जताई।

Meerut News: मेरठ। जिला जाट महासभा के दोनों गुटों में लंबे समय से तकरार चल रही है। अब एक गुट ने संस्था पदाधिकारियों द्वारा समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए 10 अक्टूबर को जाट भवन में महापंचायत का एलान कर दिया है। इस संबंध में रविवार को गढ़ रोड स्थित हिना ट्रैवल्स पर जाट समाज की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता धर्मबीर सिंह मलिक ने की। बैठक में शामिल लोगों ने जाट महासभा जिला मेरठ मे चल रहे विवाद की वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा की मनमाने ढंग से संगठन का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है, जो विधि मान्य नहीं है।
चौधरी कल्याण सिंह ने कहा कि संगठन पदाधिकारी समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों द्वारा (समन्वय समिति द्वारा) दिए गए फैसलों को अमान्य कर उन प्रबुद्ध लोगों का भी अपमान करने पर उतारू हैं। इसके लिए 10 अक्टूबर को जाट भवन पर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर गजेंद्र पायल, चौधरी जयवीर सिंह, डीके बालियान, सुधीर चौधरी, सत्येंद्र तोमर, सत्येंद्र चौधरी, चौधरी यशपाल सिंह, सुखबीर मलिक, ओमपाल बाना, पवन तोमर, नरेंद्र मुखिया, सत्येंद्र पंवार, डॉ रवि कुमार मौजूद रहे।


